बड़कोट के सरुखेत में पार्किंग स्थल का समतलीकरण शुरू।
- फोटो : UTTER KASHI
यमुनोत्री धाम के प्रमुख पड़ाव नगर पालिका बड़कोट के प्रवेश द्वार सरूखेत में वर्षों पुरानी पार्किंग की समस्या का निदान हो गया है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के हस्तक्षेप के बाद यहां लीसा डिपो के पास खाली भूमि पर दीवार निर्माण कर समतलीकरण का काम शुरू कर दिया गया है।
नगर पालिका क्षेत्र के सरूखेत क्षेत्र में पार्किंग न होने के कारण जाम की समस्या बनी हुई थी। स्थानीय नागरिकों ने लंबे समय से सरूखेत में लीसा डिपो के पास खाली भूमि को लेकर शासन-प्रशासन से पार्किंग स्थल के रूप में विकसित करने की मांग की थी। इस पर डीएम ने हस्तक्षेप के बाद नगर पालिका द्वारा लीसा डिपो के पास खाली भूमि पर दीवार निर्माण कार्य करने के साथ ही समतलीकरण का पार्किंग स्थल में विकसित किया जा रहा है। स्थानीय अतर सिंह रावत, अजय पाल राणा, विजय सिंह, कमेश शाह ने समस्या के निस्तारण के लिए शासन-प्रशासन का आभार जताया।