उत्तरकाशी के गाजणा पट्टी के लोदाड़ा गांव में श्री चौरंगी देवता मेले में उमड़े श्रद्धालु।
- फोटो : UTTER KASHI
त्रिवार्षिक पौराणिक श्री चौरंगी देवता मेले में देव डोलियों से आशीर्वाद लेने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। बुधवार को मेले के चौथे दिन ग्राम लोदाड़ा में मेले का ग्राम देवता तामेश्वर, चौरंगी, भैरव देवता की मौजूदगी में भाजपा नेता लोकेंद्र बिष्ट ने शुभारंभ किया।
गाजणा पट्टी के चौंदियाट गांव, दिखोली, सौड़, लोदाड़ा व भेटियारा समेत पांच गांवों का संयुक्त श्री चौरंगी देवता मेला हर तीसरे साल आयोजित होता है। इसमें मेला क्षेत्र के प्रमुख आराध्य देव भगवान तामेश्वर, चौरंगी नाथ की डोली, श्री हलवा देवता, नागराजा की डोली, हरि महाराज का ढोल, खंडद्वारी माता की डोली के साथ हजारों की संख्या में ग्रामीण पहुंचते हैं। जिस गांव में यह मेला होता है, वहां मेलार्थियों के खाने-पीने की व्यवस्था ग्रामीण करते हैं। बुधवार को मेेले में पहुंचे मुख्य अतिथि भाजपा नेता लोकेंद्र बिष्ट ने कहा कि गांव और ग्रामीण ही पहाड़ की संस्कृति को जीवित रखे हुए हैं। उन्होंने क्षेत्र की खुशहाली व समृद्धि की कामना करते हुए मेला आयोजन समिति को शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर मेला समिति के अध्यक्ष दलेब नेगी, संरक्षक महेंद्र नौटियाल, बिशन सिंह, चंदन पंवार, अतर सिंह चौहान, लोदड़ा प्रधान विनोद अग्रवाल, मुलायम चौहान, खुशाल नौटियाल, मुरारीलाल, दीपक नौटियाल, लीला सिंह, गजेंद्र बिष्ट, कृष्णा राणा, नरेश रावत आदि मौजूद थे।