फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोने की चेन चुराने वाले को चार घंटे में पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
धरासू थाना पुलिस ने घर से सोने की चेन चुराने के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

मंगलवार को ग्राम जेष्टवाड़ी निवासी एक महिला ने धरासू थाने में आकर छोटी मणि निवासी एक व्यक्ति पर उसके घर से सोने की चेन चुराने के संबंध में नामजद लिखित तहरीर दी थी। प्रभारी निरीक्षक केके लुंठी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चार घंटे के अंदर अभियुक्त प्रद्युम्न को राज राजेश्वरी मंदिर बड़ेथी के पास से गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से चोरी हुई सोनेे की दो तोले की चेन बरामद कर ली गई है। प्रभारी निरीक्षक केके लुंठी ने बताया कि सोने के चेन की कीमत एक लाख पांच हजार रुपये के करीब है। पुलिस टीम में एसआई देवेंद्र सिंह पाल, कांस्टेबल अमित कुमार, महिला कांस्टेबल कोमल डोभाल शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें