फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधार केंद्र शुरू करने के लिए किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सुमन बड़ोनी के नेतृत्व में सोमवार को मांगों के निस्तारण के लिए एक जुलूस निकाला गया। नगर पालिका के लोग वाद्य यंत्रों के साथ टैक्सी स्टैंड से मुख्य बाजार होते हुए तहसील कार्यालय पहुंचे। इस दौरान जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन

नगर पालिका क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर शनिवार को तहसीलदार के माध्यम से डीएम को एक पत्र भेजा गया था। पत्र में बंद पड़े आधार केंद्र को दोबारा शुरू किए जाने, जल संस्थान द्वारा नवनिर्मित टैंक को पानी से जोड़कर पानी को फ़िल्टर कर सुचारु किए जाने, लो वोल्टेज की समस्या की लिए नए विद्युत पोल लगाए जाने, ऑलवेदर के तहत बड़ेथी से धारसू बैंड तक मार्ग की खराब स्थिति को सही किए जाने व ऑलवेदर से प्रभावित पुश्तैनी रास्तों का निर्माण किए जाने एवं कोट-बागी मोटर मार्ग पर निर्माण कार्य की गुणवत्ता व धीमी गति से चल रहे कार्य से वार्ड सूलीढाग, स्यामपुर व चिन्यालीगांव के लोगों को हो रही असुविधाओं से अवगत कराया गया था। इस दौरान नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि जोत सिंह बिष्ट, व्यापार मंडल पीपलमंडी के अध्यक्ष अमित सकलानी, व्यापार मंडल चिन्यालीसौड़ के अध्यक्ष कृष्णा नौटियाल, ओमप्रकाश सेमवाल, सभासद पीपलमंडी नरेंद्र नेगी, महावीर, उर्बीदत्त ग़ैरोला, पवित्रा देवी, बिशन लाल, गणेश नेगी, नंदकिशोर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें