फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा घाटी के नाम रही क्रिकेट प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत खेल विभाग की ओर से दिव्यांग बालक वर्ग क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में गंगा घाटी की टीम विजयी रही।
विज्ञापन

जनपद में स्वीप के तहत मतदाता जागरूकता अभियान आयोजित किए जा रहे हैं। खेल विभाग की ओर से दिव्यांग बालक-बालिकाओं के लिए एथलीट, बैडमिंटन व क्रिकेट प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। रविवार को मनेरा खेल स्टेडियम में अंडर-18 दिव्यांग बालक वर्ग के लिए क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें गंगा व यमुना घाटी की टीमों ने प्रतिभाग किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए गंगा घाटी की टीम ने निर्धारित 15 ओवरों में सभी विकेट खोकर 185 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी यमुना घाटी की टीम मात्र 60 रनों पर ही ढेर हो गई। गंगा घाटी की ओर से सर्वाधिक 102 रन बनाकर तुषार रमोला नाबाद रहे। कार्यक्रम में पर्यावरण विशेषज्ञ प्रताप सिंह मटूड़ा, डा. कमल नौटियाल, प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी निधि बिंजोला, उषा, अंकिता, जितेंद्र सेमवाल, सुरेंद्र कुमाईं, कनिकपाल, विनोद, एमसी शर्मा, रोहित असवाल, विवेक राणा, गीता देवी, सुरेंद्र सिंह, शशि बाला, आनंद सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें