फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदहाल मोटरमार्ग से नाराज ग्रामीणों ने जाम किया हाईवे

विज्ञापन
उत्तरकाशी के नौगांव में सड़क की बदहाली को लेकर यमुनोत्री हाइवे पर सांकेतिक जाम लगाकर प्रदर्शन क? - फोटो : UTTER KASHI
विज्ञापन
बड़कोट-भाटिया मोटर मार्ग की बदहाल स्थिति पर आक्रोशित ग्रामीणों ने यमुनोत्री हाइवे पर ढोल बाजों के साथ प्रदर्शन कर सांकेतिक जाम लगाया। पीएमजीएसवाई के किसी भी अधिकारी के मौके पर नहीं पहुंचने पर ग्रामीणों ने सरकार और विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। एक घंटे बाद मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार राजेंद्र रावत से वार्ता के बाद ग्रामीणों ने जाम हटाया। ग्रामीणों ने एक सप्ताह के अंदर कार्रवाई न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। इस दौरान सीएम को ज्ञापन भी भेजा गया।
विज्ञापन

जाम स्थल पर आयोजित सभा में ग्रामीणों ने कहा कि सड़क का डामरीकरण नहीं होता है तो विधान सभा चुनाव में किसी भी प्रत्याशी को गांव में नहीं घुसने दिया जाएगा। भाटिया और भाटिया प्रथम दोनों ग्राम पंचायतों में पंद्रह सौ से ज्यादा मतदाता हैं, जो सड़क में सुधार नहीं तो वोट नहीं का संकल्प ले चुके हैं। प्रदर्शन करने वालों में ग्राम प्रधान भाटिया प्रथम गीता डिमरी, प्रधान भाटिया राकेश कुमार, क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रेम लता, विजेंद्र रावत, वसुदेव डिमरी, सोवेंद्र रावत, यशवंत रावत, जयपाल रावत, आजाद डिमरी शामिल थे। सांकेतिक जाम के दौरान आवश्यक सेवाओं की आवाजाही बहाल रही। इस कारण आवश्यक सेवाओं पर कोई असर नहीं पड़ा।
विज्ञापन

कोट :
घटनास्थल पर हुई वार्ता के बाद ग्रामीणों से मिले ज्ञापन को लेकर को उच्च अधिकारियों को अवगत करवा दिया गया है।
-राजेंद्र सिंह रावत, नायब तहसीलदार, बड़कोट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें