फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र की मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने बाजार बंद और चक्काजाम कर किया विरोध प्रदर्शन

विज्ञापन
मोरी उत्तरकाशी में घटना के बाद क्षुब्ध होकर सदमे में मृतक छात्र के पिता व अन्य परिजन। - फोटो : UTTER KASHI
विज्ञापन
राजकीय इंटर कालेज मोरी में मारपीट में छात्र की मौत से रविवार को लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। गुस्साए ग्रामीणों ने मोरी ब्लाक मुख्यालय पर बाजार बंद एवं चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस ने आरोपी नाबालिग छात्र को हिरासत में ले लिया है, लेकिन यह छात्र दूसरे समुदाय का होने से माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। प्रशासन की ओर से मामले में जल्द से जल्द कार्रवाई के आश्वासन पर आठ घंटे बाद जाम खुल सका।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को स्कूल की छुट्टी से ऐन पहले राइंका मोरी में कक्षा नौ के दो छात्रों के बीच खेल-खेल में मारपीट शुरू हो गई। तभी एक छात्र ने सहपाठी छात्र हरिलाल (14) पुत्र पैनू लाल निवासी हडवाड़ी मोरी को जमीन पर पटक दिया, जिससे छात्र हरिलाल के सिर पर गंभीर चोट आ गई। विद्यालय में मौजूद शिक्षकों ने उसे आनन-फानन में मोरी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। छात्र की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे देहरादून रेफर कर दिया, लेकिन हालत नाजुक होने से घायल छात्र ने देहरादून ले जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया। शनिवार देर शाम इस घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों में रोष फैल गया। हत्यारोपी छात्र दूसरे समुदाय का होने के कारण क्षेत्र में माहौल बेहद तनावपूर्ण हो गया।
रविवार सुबह बड़ी संख्या में ग्रामीण मोरी ब्लाक मुख्यालय पर एकत्र हुए और उन्होंने मोरी-आराकोट एवं मोरी-पुरोला मोटर मार्ग के तिराहे पर चक्काजाम कर दिया। विरोध में मोरी का बाजार भी बंद रहा। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम चतर सिंह चौहान और पुलिस उपाधीक्षक श्रीधर बडोला के नेतृत्व में भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों ने बताया कि मृत छात्र के बड़े भाई नेपालू की तहरीर पर हत्यारोपी छात्र के खिलाफ भादंसं की धारा 302 के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया गया है। ग्रामीण पीड़ित परिवार को पेंशन और मुआवजे की मांग पर अड़े रहे। प्रशासन की ओर से इस संबंध में कार्रवाई का लिखित आश्वासन मिलने पर शाम साढ़े पांच बजे जाम खुल सका।

मोरी उत्तरकाशी में छात्र की मौत के बाद बाजार में चक्काजाम लगाकर नारेबाजी करते गुस्साए ग्रामीण।- फोटो : UTTER KASHI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें