फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों को दी जैविक-अजैविक कूड़े की जानकारी

विज्ञापन
उत्तरकाशी में अमर उजाला के अभियान अपराजिता में शामिल हुए राजकीय कन्या जूनियार हाईस्कूल चिणाखोल? - फोटो : UTTER KASHI
विज्ञापन
डुंडा ब्लॉक के राजकीय कन्या जूनियर हाईस्कूल चिणाखोली में अमर उजाला अपराजिता अभियान के तहत शनिवार को गोष्ठी का आयोजन किया गया। हिमालय पर्यावरण जड़ी बूटी एग्रो संस्थान जाड़ी के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में छात्रों को जैविक-अजैविक कूड़े की जानकारी दी गई। साथ ही केंद्र सरकार के स्वच्छता ही सेवा अभियान को सफल बनाने की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रभारी प्रधानाध्यापिका कुंती पुंडीर ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों की भौगोलिक दुश्वारियों के चलते कूड़े का निस्तारण करना बड़ी चुनौती साबित हो रहा है। इसके चलते पर्यावरण को नुकसान पहुंचने के साथ ही लोगों में बीमारियां फैलने का खतरा उत्पन्न हो रहा है। अगर सभी लोग स्वच्छता का संकल्प लेकर अपने घरों से ही जैविक एवं अजैविक कूड़ा अलग-अलग एकत्र करें तो इस समस्या से काफी हद तक निपटा जा सकता है। जाड़ी संस्था के सचिव द्वारिका सेमवाल ने कहा कि कई आधुनिक देश कूड़े को विभिन्न उपयोगी वस्तुओं में परिवर्तित कर रहे हैं। इससे पर्यावरण संरक्षण के साथ ही आर्थिकी के नए अवसर भी तैयार हो रहे हैं। इन प्रयोगों से प्रेरणा लेकर हम लोग भी इस सराहनीय बदलाव का हिस्सा बन सकते हैं।
इस मौके पर कोयल, निधि, संजना, प्रतिमा, शीतल राणा, नेहा, सुमन, सुशील, अर्चना, जितेंद्र, लक्की, जयप्रकाश, विजय, ऋषभ राणा, मंगला देवी, राजमणी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें