फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने निकाली आक्रोश रैली

विज्ञापन
स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूक करतीं रेंजर छात्राएं। - फोटो : UTTER KASHI
विज्ञापन
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मांगों पर कैबिनेट में कार्रवाई न होने से नाराज कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ आक्रोश रैली निकालकर प्रदर्शन किया। उन्होंने राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

बुधवार को कैबिनेट के फैसले से नाराज आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं ने परियोजना कार्यालय से लेकर मुख्य बाजार तक आक्रोश रैली निकाली। करीब आधे घंटे तक यमुनोत्री हाईवे पर धरने पर बैठकर सीएम और विभागीय मंत्री के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए। उन्होंने भाजपा सरकार को आगामी विधान सभा चुनाव में इसका खामियाजा भुगतने की चेेतावनी दी। रैली में संगठन की सचिव बामू रावत, मनोरमा नौटियाल, राजकुमारी, कौशल्या रमोला, दर्शनी, गीता, कुसुम, रीता, उर्मिला, सुशीला, सरोज, प्रमिला, विनिता, ममता, रेखा, कमला, मंजू, पुष्पा आदि शामिल रहीं। वहीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सेविका, मिनी कर्मचारी संगठन ने कैबिनेट बैठक में उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं होने पर रोष जताया। ज्ञापन देने वालों में संगीता, सुमित्रा, लखणी, वंदना, मीरा आदि शामिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें