फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल संस्थान के ईई समेत 37 कर्मी मिले अनुपस्थित

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्य विकास अधिकारी ने विकास भवन में संचालित कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान जल संस्थान के अधिशासी अभियंता समेत चार कर्मचारी अनुपस्थित मिले। वहीं तहसील भटवाड़ी के औचक निरीक्षण में 7 और पुरोला के आईटीआई समेत अन्य कार्यालयों में 26 कर्मचारी अनुपस्थित मिले। उनका स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को डीएम मयूर दीक्षित के निर्देश पर सीडीओ गौरव कुमार ने विकास भवन के जल संस्थान, सहकारिता, आरईएस, पशु विभाग, जिला विकास अधिकारी आदि कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता जल संस्थान अनुपस्थित पाए गए। वहीं आरईएस में दो व डीडीओ कार्यालय में एक कर्मी अनुपस्थित मिला। एसडीएम भटवाड़ी चतर सिंह चौहान ने तहसील भटवाड़ी का निरीक्षण किया। खंड विकास अधिकारी कार्यालय में 7 कर्मचारी अनुपस्थित मिले। उधर, एसडीएम पुरोला सोहन सैनी ने विभिन्न सरकारी कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इसमें खंड विकास अधिकारी कार्यालय पुरोला में मनरेगा सेल के 4 अवर अभियंता व एक अनुसेवक अनुपस्थित मिला। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में कार्यरत 11 कार्मिकों में से एक कार्यशाला परिचारक व दो रात्रि चौकीदार को छोड़कर 8 कार्मिक अनुपस्थित मिले। विद्युत विभाग में एक डाटा एंट्री आपरेटर व कार्यालय सहायक, जल संस्थान में एक सहायक लेखाकार, तीन कनिष्ठ सहायक तीन अनुपस्थित मिले। जबकि पीएमजीएसवाई में 8 कार्मिक अनुपस्थित मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें