13 वर्ष की सारांशिका सिंह ने पड़ोसी देश नेपाल जाकर निजी स्कूल के छात्र-छात्राओं को मेमोरी स्क्लिस का प्रशिक्षण दिया। सारांशिका ने कक्षा चार व पांच के छात्र-छात्राओं को गणित के फार्मूले और इतिहास की तिथियों को लंबे समय तक याद रखने की ट्रिक बताई।
मेट्रोपॉलिस कालोनी निवासी मनीषा सिंह ने कहा कि तीन और चार जनवरी को उनकी पुत्री सारांशिका सिंह को नेपाल के एक निजी स्कूल में दो दिन की मेमोरी स्किल्स कार्यशाला के लिए बुलाया गया था। जहां सारांशिका ने नेपाल के छात्र-छात्राओं को लंबे समय तक गणित व इतिहास की कुछ चर्चित तिथियों को कनेक्टिंग स्टोरीज और ट्रिक के माध्यम से बताया। नेपाल में सारांशिका को सबसे कम उम्र की ट्रेनर का भी दर्जा दिया गया है। सारांशिका द आक्सफोर्ड अकादमी में कक्षा नौ की छात्रा है।