फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेट कराटे चैंपियनशिप में जसपुर के खिलाड़ियों ने जीते पदक

विज्ञापन
जसपुर के बच्चों ने देहरादून में हुई प्रतियोगिता में कई पदक जीते। - फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन
उत्तराखंड स्टेट कराटे चैंपियनशिप में जसपुर के युवक-युवतियों ने कई पदक हासिल किए।
विज्ञापन

देहरादून के पीआरडी ग्राउंड ऑडिटोरियम में 28 एवं 29 अगस्त को 18वीं उत्तराखंड स्टेट कराटे चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। इसमें जसपुर क्षेत्र के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। 48 किलो भार के जूनियर वर्ग में साक्षी एवं भावना ने कांस्य पदक, अंडर 21, 45 भार वर्ग में नेहा ने रजत व काजल ने कांस्य पदक प्राप्त किए। जबकि 50 भार वर्ग में गुड़िया ने रजत पदक पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन

सीनियर पुरुष 55 भार वर्ग में अर्जुन राठौर ने कांस्य पदक हासिल किया। जसपुर शहर के मुख्य प्रशिक्षक मुकेश यादव तथा महिला प्रशिक्षक मनदीप कौर ने विजेता खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना कर उन्हें बधाई दी। वहां विधायक आदेश चौहान, पूर्व विधायक डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल, डॉ. एमपी सिंह, डॉ. रेखा चौहान, डॉ. यूनुस चौधरी, अजय अग्रवाल आदि थे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें