फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गायिका शिल्पा ने भजनों से बांधा समा

विज्ञापन
गदरपुर के श्री सनातन धर्म मंदिर में भजन प्रस्तुत करतीं शिल्पी। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर बुध बाजार स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर में भजन संध्या का आयोजन किया गया। मुरादाबाद से आई श्री श्याम संकीर्तन मंडल की गायिका शिल्पी कौशिक ने भजनों से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन

उन्होंने तुम कन्हैया मेरा नाम हो रहा है, भजो-भजो गोपाला, जग में प्रगट भए नंदलाला, बाल रूप में आया जग तारणहारा, प्रेम निभाया मीरा ने, भक्तों के घर भी सांवरे आते रहा करो, खाटू वाले श्याम तेरी महिमा अपार सहित अनेक भजनों की प्रस्तुति दी।
उनके गाये भजनों पर लोग जमकर झूमे। देर रात तक भजन की प्रस्तुति चली। श्री सनातन धर्म मंदिर के अध्यक्ष वेद बजाज ने जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं। भजन संध्या में श्री सनातन धर्म सभा, महिला संकीर्तन मंडल, सनातन धर्म युवा मंच, श्री रामलीला कमेटी अनाज मंडी, श्री महावीर दल एवं जय भवानी जागरण मंडल गदरपुर का विशेष सहयोग रहा। वहां हरिचंद छाबड़ा, लेखराज नागपाल, कृष्ण बतरा, पंडित विजय कुमार शास्त्री, राजकुमार भुड्डी आदि रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें