फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौधारोपण कर मनाया विश्व पर्यावरण दिवस

विज्ञापन
काशीपुर में क्लीन एंड ग्रीन संस्था बाल सुंदरी देवी मंदिर में पौधरोपण करते हुए। संवाद - फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन
काशीपुर। विश्व पर्यावरण दिवस पर विभिन्न स्कूलों, सामाजिक संगठनों ने जगह-जगह पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। लोगों ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के पौधे लगाना जरूरी है।
विज्ञापन

उदयराज हिंदू इंटर कॉलेज में बीईओ आरएस नेगी, प्रधानाचार्य वीके गुप्ता व शिक्षकों ने पौधों का रोपण किया। रामाइंका बांसखेड़ा में प्रधानाचार्य धीरेंद्र कुमार साहू, स्मार्ट ईको क्लब प्रभारी राकेश खत्री, सतपाल सिंह, मदन सिंह ने पौधारोपण किया। जनजीवन उत्थान समिति ने मोहल्ला सिंघान स्थित श्री जगदीश प्रेरणा भवन में गोष्ठी का आयोजन किया। यहां पर शैलेंद्र मिश्रा, विवेक मिश्रा, भास्कर त्यागी मौजूद रहे।
क्लीन एंड ग्रीन के सदस्यों ने धार्मिक स्थलों मां बाल सुंदरी देवी मंदिर, मोटेश्वर महादेव मंदिर, श्री गुरुद्वारा साहिब, श्री नागनाथ मंदिर, चामुंडा मंदिर आदि में गमले सहित पौधे लगाकर पर्यावरण दिवस मनाया। यहां पर सुखदेव सिंह नामधारी, विक्की सौदा, ओमप्रकाश विश्नोई मौजूद रहे। राजकीय जनजाति छात्रावास में प्रबंधक पूनम बिष्ट के निर्देशन में गोष्ठी का आयोजन किया गया। राधेहरि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी प्राचार्य डॉ. एके मौर्य ने किया। यहां स्नेह लता, डॉ. प्रणवीर, डॉ. महेंद्र जोशी, डॉ. रीता देवी मौजूद रहे। समर्पण फाउंडेशन व रॉयल सिटी कॉलोनी निवासियों ने पर्यावरण संरक्षण के तहत वृक्ष लगाने की शपथ ली।
विज्ञापन

यहां भी कार्यक्रम
-काशीपुर मीडिया सेंटर ने पर्यावरण जागरूकता अभियान के तहत बाइक रैली निकाली।
- भारत विकास परिषद ने शमशान घाट में पौधारोपण किया। यहां अजय अग्रवाल, आशीष गोयल, मुकेश अग्रवाल मौजूद रहे।
-संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन संत निरंकारी मिशन की सामाजिक शाखा ने 7 राज्यों के 14 पर्वतीय स्थलों पर पौधारोपण अभियान का आयोजन किया।
-सत्येंद्र चंद्र गुड़िया आईएमटी कॉलेज में पौधारोपण कर पर्यावरण दिवस मनाया गया। यहां निदेशक डॉ. केवल कुमार, डॉ. सचिन गुप्ता, पलक अग्रवाल, अनीस अहमद मौजूद रहे।
जसपुर और बाजपुर में भी कार्यक्रम
-जसपुर में बीएसबी इंटर कॉलेज के एनसीसी के केडिटों ने बीएसवी कन्या महाविद्यालय विद्यालय में एनसीसी प्रभारी प्रफुल्ल कौशिक के नेतृत्व में पौधरोपण किया। इस मौके पर एसबीआई के शाखा प्रबंधक श्रवण कुमार, पीयूष अग्रवाल, राजीव कौशिक, राकेश शर्मा, मोहित राठौर मौजूद रहे।
-जसपुर में जिला विधिक प्राधिकरण सदस्यों ने लक्ष्मीपुर खेड़ा गांव में ग्राम समाज की भूमि पर पौधरोपण किया। यहां पर ग्राम प्रधान रेशमा खातून, डॉ. बीएस गौतम, भूपेश राय वर्मा, पी जितेंद्र कुमार, चंद्रवीर सिंह, संगीता रानी, लता रानी आदि उपस्थित रहे।
-बाजपुर में राजकीय इंटर कॉलेज बरहैनी में राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयं सेवकों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली। भाजपा के नगर अध्यक्ष विकास गुप्ता, उमा जोशी, गोल्डी सूरी के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस मौके पर कार्यक्रम धर्मेंद्र सिंह, मोहन पांडे, समाजसेवी वीरेंद्र बिष्ट, कन्नू जोशी, अभिषेक सागर, नितिन चंद्रा, निर्मल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें