फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईआरबी ने ऊधमसिंह नगर को हराया

विज्ञापन
रुद्रपुर पुलिस लाइन में गुब्बारे उड़ाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ करते अतिथि। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
पुलिस लाइन में तीन दिवसीय 20वीं अंतरजनपदीय पुलिस भारोत्तोलन, बॉक्सिंग, कबड्डी और कुश्ती प्रतियोगिता का आगाज बैंड की मधुर धुनों के बीच हुआ। मुख्य अतिथि 31वीं वाहिनी पीएसी के सेनानायक ददनपाल और एसएसपी दिलीप सिंह कुंवर ने गुब्बारे उड़ाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। राज्यभर से पुलिस और वाहिनियों की 19 टीमों के कुल 310 महिला व पुरुष खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान वहां कुमाऊं विवि के क्रीड़ाधिकारी डॉ. नागेंद्र शर्मा, मनीष शर्मा आदि थे।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ने किया टॉस, गड्ढे में घुसा सिक्का
रुद्रपुर। कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ करने के लिए मुख्य अतिथि ददनपाल सिंह ने टॉस किया तो सिक्का मैदान के गड्ढे में घुस गया। ऐसे में वहां हंसी का माहौल बन गया। फिर दूसरे सिक्के से मुख्य अतिथि ने टॉस किया। संवाद
कबड्डी प्रतियोगिता के परिणाम
आईआरबी की 40वीं बटालियन और यूएस नगर की टीम के बीच हुए मैच में 40वीं बटालियन ने जीत दर्ज की। हरिद्वार के साथ हुए मैच में भी 40वीं बटालियन विजयी रही। उसके बाद हुए मैचों में 31वीं बटालियन ने आईआरबी प्रथम को, आईआरबी द्वितीय ने चमोली को, उत्तरकाशी ने टिहरी को, चंपावत ने बागेश्वर को और पौड़ी ने रुद्रप्रयाग को हराया।
विज्ञापन

बॉक्सिंग प्रतियोगिता के परिणाम
67 किलो भार वर्ग में देहरादून के राहुल प्रथम रहे। 71 किलो भार वर्ग में बागेश्वर के गोविंद आर्या प्रथम रहे। 80 किलोग्राम भार वर्ग में हरिद्वार के मनोज, 86 किलो भार वर्ग में 31वीं वाहिनी रुद्रपुर के किशोर कुमार और 92 प्लस किलोभार वर्ग में आईआरबी के धन सिंह व यूएस नगर के वीरेंद्र चंद्र प्रथम रहे।
महिला भारोत्तोलन प्रतियोगिता के परिणाम
45 किलोग्राम भार वर्ग में अल्मोड़ा की मंजू जीतीं। 49 किलो भार वर्ग में अल्मोड़ा की ममता खाती, 55 किलो भार वर्ग में 31 बटालियन की मीना गोस्वामी, 59 किलो भार वर्ग में चमोली की नंदी नेगी और 64 किलो भार वर्ग में 31 बटालियन की हंसी तिवारी ने जीत दर्ज की।
पुरुष भारोत्तोलन प्रतियोगिता के परिणाम
55 किलो भार वर्ग में 40वीं बटालियन के शिवकुमार राणा, 61 किलो भार वर्ग में 31वीं बटालियन के उत्तम सिंह और 67 किलो भार वर्ग में 31वीं बटालियन के गौरव गुरुरानी विजयी रहे।

रुद्रपुर पुलिस लाइन में मार्च पास्ट करते जवान।- फोटो : RUDRAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें