फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Assembly Election 2022: रुद्रपुर में ठुकराल का कटा टिकट, विधायक का फोन स्विच ऑफ, जिला अध्यक्ष शिव अरोरा बने प्रत्याशी

Wed, 26 Jan 2022 11:19 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर

सार

रुद्रपुर में भाजपा जिला अध्यक्ष शिव अरोरा व सिटिंग विधायक राजकुमार ठुकराल के बीच टिकट को लेकर खींचतान चल रही थी। दोनों ही नेता लंबे समय तक दिल्ली पहुंचकर टिकट के लिए प्रयासरत थे।
विज्ञापन
विधायक राजकुमार ठुकराल - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी ने रुद्रपुर के विधानसभा टिकट को भी फाइनल कर दिया है। सिटिंग विधायक राजकुमार ठुकराल का टिकट कट गया है। वहीं भाजपा जिला अध्यक्ष शिव अरोरा पर भरोसा जताते हुए पार्टी ने टिकट फाइनल किया है। टिकट की घोषणा होने के बाद से विधायक राजकुमार ठुकराल का फोन भी स्विच ऑफ हो गया है। रुद्रपुर में भाजपा जिला अध्यक्ष शिव अरोरा व सिटिंग विधायक राजकुमार ठुकराल के बीच टिकट को लेकर खींचतान चल रही थी। दोनों ही नेता लंबे समय तक दिल्ली पहुंचकर टिकट के लिए प्रयासरत थे।

विज्ञापन


दोनों नेताओं का यह भी कहना है कि पार्टी का जो भी निर्णय होगा उसे माना जाएगा। इसके बाद भी रुद्रपुर विधानसभा के टिकट को लेकर पार्टी में असमंजस की स्थिति थी। दो बार चुनाव जीत चुके विधायक राजकुमार ठुकराल अपने आप को टिकट का असली दावेदार बता रहे थे। तो वहीं भाजपा जिला अध्यक्ष शिव अरोरा भी प्रमुख दावेदार के रूप में शामिल थे। टिकट को लेकर हो रही देरी के बीच में स्थानीय जनता में भी बहस छिड़ी हुई थी। जिस पर गणतंत्र दिवस की देर रात पार्टी ने विराम लगा दिया है। सिटिंग विधायक के बजाय भाजपा जिला अध्यक्ष शिव अरोरा को टिकट दिया गया है।

वहीं माना जा रहा है कि विधायक का टिकट कटने से समीकरण भी गड़बड़ा सकते हैं। इस संबंध में विधायक राजकुमार ठुकराल का पक्ष भी नहीं मिल पा रहा है कि वह आगे क्या निर्णय लेंगे। भाजपा जिला अध्यक्ष शिव अरोरा को टिकट मिलने के बाद एक तरफ कार्यकर्ता खुशियां मना रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ सन्नाटा छाया हुआ है। विधायक के सहयोगियों का कहना है कि बृहस्पतिवार को इस संबंध में प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की जा सकती है। जिसमें विधायक राजकुमार ठुकराल पार्टी के निर्णय पर अपना पक्ष रखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक राजकुमार ठुकराल - फोटो : Amar Ujala
विधायक राजकुमार ठुकराल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें