फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने एक रात में तीन दुकान एक मकान का ताला तोड़ा

विज्ञापन
तोड़ा गया ताला। - फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन
काशीपुर। शहर में चोरों का गिरोह सक्रिय हो गया है। शुक्रवार को चोरों ने एक रेलवे कर्मी के घर का ताला तोड़कर नकदी और जेवर चुरा लिए थे। शनिवार रात चोरों ने उससे दो कदम दूरी पर ही एक और घर का ताला तोड़कर जेवर पार कर लिए। बैलजुड़ी क्षेत्र में भी चोर तीन दुकानों के ताले तोड़कर नकदी चुरा ले गए। पुलिस सभी मामलों की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

हलवाई का काम करने वाले लेखराज का रेलवे कॉलोनी के पास न्यू आवास विकास कॉलोनी में अपना मकान है। उसके पड़ोस में ही उसके चाचा गोपाल भी अपने परिवार के साथ रहते हैं। गोपाल ने बताया कि करीब चार महीने से लेखराज अपनी पत्नी के साथ बरेली में रह रहा है। यहां मकान में ताला लगा हुआ है। रविवार सुबह लेखराज की बुआ ने लेखराज के मकान का ताला टूटा देखकर गोपाल को इसकी सूचना दी। गोपाल ने कमरे में जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी में से सोने की एक अंगूठी और चांदी का कूला गायब था। लेखराज को सूचना देने के बाद गोपाल ने पुलिस को भी सूचना दी। शुक्रवार को लेखराज के पड़ोस में रहने वाले सुनील कुमार के घर से भी चोर छह तोले सोने के जेवर और नगदी चुरा ले गए थे। इस मामले में पुलिस अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर क्षेत्र के सीसीटीवी खंगाल रही है।
इधर मंडी चौकी क्षेत्र के बैलजुड़ी में भी शनिवार रात चोरों ने तीन दुकानों के ताले तोड़ डाले। यहां आफताब अहमद की नेशनल इलेक्ट्रिकल्स के नाम से दुकान है उसके बगल में ही जमील अहमद का आतीक किराना स्टोर और गुलाम फाजा की तोफिल फार्मा के नाम से दुकान हैं। शनिवार रात तीनों अपनी दुकानें बंद कर घर चले गए। सुबह दुकान पहुंचे तो तीनों दुकानों के ताले टूटे थे। चोर गुलाम फाजा की दुकान का ताला तोड़ा फिर शीशे के दरवाजे का लॉक तोड़कर दुकान में घुसे। दुकान में रखी मेज का दराज भी चोरों ने तोड़ा लेकिन उन्हें कुछ नहीं मिला। इसके बाद चोरों ने आफताब की दुकान का ताला तोड़ा। आफताब ने बताया कि दुकान में दराज की चाबी पड़ी थी जिससे चोर दराज में रखे 1200 रुपये ले गए। इसके बाद चोरों ने जमील की दुकान को निशाना बनाकर शटर के ताले तोड़े लेकिन इंटरलॉक नहीं तोड़ पाए जिससे सामान सुरक्षित बच गया। सूचना पर पहुंचे मंडी चौकी प्रभारी विजेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की पड़ताल के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। आशंका जताई जा रही है कि वारदात सुबह साढ़े तीन से चार बजे के आसपास की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें