फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाबा चौक पर अनियंत्रित होकर पलटा धान से भरा ट्रक

विज्ञापन
रुद्रपुर के गाबा चौक के पास पलटा धान लदा ट्रक। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
रुद्रपुर। शहर के गाबा चौक पर धान से भरा 18 टायरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। गनीमत रही कि हादसे में कोई वाहन या राहगीर ट्रक की चपेट में नहीं आया। शनिवार की देर रात 18 टायरा ट्रक इंदिरा चौक से गदरपुर जा रहा था। गाबा चौक पर हाइवे में खुदाई होने से ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक में भरा कई क्विंटल धान सड़क पर बिखर गया। धान को रातभर श्रमिक उठाकर बोरे में भरते रहे। आसपास के लोगों के अनुसार सामने से आ रहे वाहन को पास देने के चक्कर में ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें