फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिरकार नादेही चीनी मिल में शुरू हुई गन्ने की पेराई

विज्ञापन
ृसपुर में मिल प्रबंधक के कार्यालय में सीसीटीवी कैमरे में चीनी उत्पादन को देखते विधायक आदेश चौहा? - फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन
चीनी मिल गन्ना यार्ड में पूजन के बाद रविवार को चीनी मिल का पेराई सत्र शुरू हो गया। शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राजेश कुमार ने मिल चेन में गन्ना डालकर पेराई सत्र का शुभारंभ किया। इस दौरान शिक्षा मंत्री पांडेय ने सबसे पहले बैलगाड़ी से गन्ना लेकर पहुंचे किसान साबिर हुसैन निवासी गांव कनौरा और ट्रैक्टर-ट्रॉली से गन्ना लाए किसान मोहब्बे अली निवासी गांव सरकड़ा को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

रविवार सुबह दस बजे पंडित शिव कुमार शास्त्री और उनके सहयोगी ने गन्ना यार्ड में पूजा-अर्चना की। मुख्य अतिथि शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राजेश कुमार, कबड्डी एसोसिएशन अध्यक्ष मेजर सिंह आदि 11.30 बजे पहुंचे। अतिथियों ने पूर्ण आहूतियां दीं। उसके बाद चेन का बटन दबाकर और गन्ना डालकर पेराई सत्र का शुभारंभ किया गया। शिक्ष मंत्री ने कहा कि चीनी मिल ही बाजपुर की पहचान है।
उन्होंने अधिकारियों को चीनी मिल सुचारु रूप से चलाने के निर्देश दिए। किसानों की आय दोगुनी करने के लिए केंद्र सरकार काम कर रही है। चीनी मिल की सह इकाई आसवनी के लिए बीस करोड़ की जमानत देने सहित कर्मचारियों की समस्याओं को हल कराने के लिए सीएम धामी मिलेंगे। मृतक आश्रितों को जल्द ही नियोजन दिलाने की कोशिश की जाएगी। पिछले दौर में जिन लोगों की डयूटी मिल हित में कार्य करने के लिए थी, उन्होंने सही दायित्व नहीं निभाया।
विज्ञापन

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राजेश कुमार ने मिल की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए डिस्टलरी के आधुनिकीकरण, मृतक आश्रित को नियोजन की मांग की। मिल महाप्रबंधक कैलाश टोलिया ने चीनी मिल को सुचारू रूप से चलाने का भरोसा दिया। अतिथियों का आभार जताया। मिल के पेराई सत्र पर गन्ना मंत्री यतीश्वरानंद, गन्ना सचिव डॉ. हरवंश सिंह चुघ, कुमाऊं आयुक्त सुशील कुमार को आना था लेकिन वे नहीं आए। संवाद
ये रहे मौजूद
किसान भूपेंद्र सिंह बाजवा, सतनाम सिंह, हरजिंदर सिंह, मलूक सिंह, सुशील सिंघला, खीम सिंह दानू, गौरव शर्मा, राजीव कुमार, सुल्तानपुर पट्टी मंडल अध्यक्ष राकेश गुप्ता, कांग्रेस नगराध्यक्ष राजेंद्र सिंह बेदी, विहिप जिला मंत्री यश्पाल राजहंस, गुलाम मुस्तफा, आसवनी प्रबंधक अतुल चौहान, सीसीओ डॉ. राजीव अरोरा आदि थे। संवाद
आखिरकार नादेही चीनी मिल में शुरू हुई गन्ने की पेराई
जसपुर। नादेही चीनी मिल का पेराई सत्र शनिवार देर रात से शुरू हो गया है। विधायक आदेश चौहान ने चीनी मिल पहुंचकर अधिकारियों को बधाई दी। चीनी मिल का पेराई सत्र शुरू होने से किसानों में खुशी का माहौल है।
चीनी मिल के पेराई सत्र का उद्घाटन 15 नवंबर को गन्ना मंत्री स्वामी यतिश्वरानंद एवं विधायक आदेश चौहान ने अधिकारियों और किसानों की उपस्थिति में किया था। मशीनों की मरम्मत का कार्य पूरा नहीं होने के कारण पेराई सत्र का शुभारंभ नहीं हो सका था। गन्ना विभाग के अधिकारियों ने किसानों की गन्ना सप्लाई की पर्चियां जारी कर दी थीं। किसान ट्रैक्टर-ट्रॉली में गन्ना भर कर चीनी मिल परिषद पहुंच गए थे।
कई दिन से ट्रैक्टर-ट्रॉली में गन्ना भरे किसान मिल परिसर में खड़े थे। इस कारण किसानों में भारी रोष व्याप्त था। मिल प्रधान प्रबंधक विवेक प्रकाश ने बताया कि चीनी मिल शनिवार की रात को चल गई है। मिल में चीनी का उत्पादन शुरू हो गया है। मिल के चलने से किसानों में हर्ष व्याप्त है। उधर, विधायक आदेश चौहान ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ चीनी मिल पहुंचकर मिल अधिकारियों और किसानों को बधाई दी। वहां गजेंद्र चौहान, राहुल गहलोत, नईम प्रधान, शेर अली, आफताब अंसारी हिमांशु नंबरदार आदि थे।

बाजपुर चीनी मिल में फीता काटकर पेराई सत्र का शुभारंभ करते शिक्षा मंत्री पांडेय, प्रवक्ता राजेश।- फोटो : BAZPUR

बाजपुर चीनी मिल चेन में गन्ना डालकर पेराई सत्र का शुभारंभ करते शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय।- फोटो : BAZPUR

फोटो बाजपुर चीनी मिल पेराई सत्र पर पूजन करते शिक्षा मंत्री पांडेय, प्रवक्ता राजेश, मिल महाप्रबंध?- फोटो : BAZPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें