फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर बूथ जीतना पार्टी का लक्ष्य : गावा

विज्ञापन
सितारगंज में बूथ लेबल को एक दिवसीय प्रशिक्षण में मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : SITARGANJ
विज्ञापन
कांग्रेस की ओर से बूथ कमेटी अध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर में प्रत्येक बूथ जीतने के लिए संकल्प लिया। बूथ प्रभारियों को प्रशिक्षण दिया गया। कार्यकारी जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा ने कहा कि विधानसभा चुनाव नजदीक हैं। बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय कर प्रत्येक बूथ जीतना पार्टी का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार से हर कोई त्रस्त है। जनता के बीच जाकर डबल इंजन सरकार की नाकामी व पूर्व में कांग्रेस सरकार के किए कार्यों की जानकारी देनी है।
विज्ञापन

नगराध्यक्ष हरपाल सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार में सिडकुल बदहाल हो चुका है। अधिकांश उद्योग बंद हो गए या पलायन कर गए। नए उद्योग नहीं आये। हजारों का रोजगार छिन गया। खाद और बीज के लिए किसान परेशान हैं। अस्पतालों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती नहीं है।
ब्लॉक अध्यक्ष करन जंग ने कहा भाजपा की डबल इंजन सरकार ने सरकारी संपत्तियों को यूपी के हवाले कर दिया है। नानकसागर जलाशय, बैगुल जलाशय का अधिकार राज्य का होना चाहिये। प्रदेश सचिव नवतेज पाल सिंह, पूर्व विधायक नारायण पाल, फकीर सिंह कन्याल, भुवन भट्ट, हाजी अनवार अहमद, शाकिर अली, उत्तम आचार्य, सरताज अहमद, साहब सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें