फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य स्तरीय क्रॉस-कंट्री में प्रियांशु, हितेश, भावेश, आनंद ने मारी बाजी

विज्ञापन
खटीमा में क्रॉस-कंट्री दौड़ का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ करती सीएम पत्नी गीता धामी। - फोटो : KHATIMA
विज्ञापन
बीसवीं उत्तराखंड राज्य स्तरीय क्रॉस-कंट्री प्रतियोगिता का आयोजन जिला एथलेटिक्स संघ ऊधमसिंह नगर की ओर से मंतरा स्पोर्ट्स क्लब में किया गया। शुभारंभ सीएम पत्नी गीता धामी एवं विशिष्ट अतिथि राकेश चंद्र रस्तोगी, चेयरमैन उत्तराखंड एथलेटिक्स सेलेक्शन कमेटी विजेंद्र चौधरी ने किया।
विज्ञापन

क्रॉस-कंट्री दौड़ विभिन्न आयु वर्गों में की गई। उत्तराखंड एथलेटिक्स एसोसिएशन सचिव कवलजीत सिंह कलसी ने सीएम पत्नी धामी को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
अंडर 16 बालक वर्ग दो किमी में प्रियांशु, मयंक राठौर, आदर्श यादव, अंडर 18 बालक वर्ग छह किमी में हितेश भट्ट, प्रियांशु मेहतो, उदय पवार, अंडर 20 बालक वर्ग आठ किमी में भावेश भट्ट, विपिन चंद्र जोशी, दिनेश चंद्रा तथा 10 किमी दौड़ में आनंद सिंह रावत, प्रमोद सिंह, राहुल सिंह बोहरा क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे। वहीं अंडर 16 बालिका वर्ग दो किमी में मोनिका, निशा जोशी, मनीषा, अंडर 18 बालिका वर्ग चार किमी अनीशा, कविता रावत, निकिता, अंडर 20 में छह किमी में माया, बबीता, दीपा मेहरा और 10 किमी महिला वर्ग में सोनिया, गौरी कोटियाल, अंजलि ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे। प्रतियोगिता में विजेता रहे प्रतिभागियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया।
वहां सहायक खेल निदेशक देहरादून अनुप बिष्ट, सरफराज चौधरी, हरीश राम, प्रताप सिंह बिष्ट, रिजा गुप्ता, मन्तरा स्पोटर्स क्लब चेयरमैन रमेश चौहान, लक्ष्मण पटानी, कुमारी खातिमा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें