फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएन झा इंटर कॉलेज परिसर में उगी झाडियां काटीं, गड्ढे पाटे

विज्ञापन
रुद्रपुर के एएन झा इंटर कॉलेज परिसर की झाडियां व घास काटता श्रमिक। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
रुद्रपुर। कोराना महामारी के कारण ऑफलाइन शिक्षण कार्य बंद होने से आदित्यनाथ इंटर कॉलेज की व्यवस्थाएं भी अस्त-व्यस्त हो गई थीं। कॉलेज परिसर में बड़ी-बड़ी झाड़ियां व घास उग आई थी। रविवार को कॉलेज प्रशासन ने सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने का प्रयास किया। कॉलेज प्रशासन ने कॉलेज के मैदान और लैब के पास उगी सभी झाड़ियों व घास को कटवाने के साथ ही कॉलेज परिसर के बीच में गड्ढों को भी भरवाया।
विज्ञापन

अमर उजाला ने अपने 29 जुुलाई के अंक में ‘तो असुविधाओं और खतरे की जद पढ़ेंगे बच्चे’ शीर्षक से कोरोना की दूसरी लहर में बंद स्कूलों की अव्यवस्थाओं को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। रुद्रपुर के आदित्यनाथ झा इंटर कॉलेज की स्कूल खुलने से पहले की तैयारियों पर सवाल खड़े किए थे। प्रधानाचार्य केके शर्मा ने कहा कि रविवार को दिनभर कॉलेज परिसर में उगी झाड़ियां और घास कटवाई गई। कॉलेज परिसर की साफ-सफाई भी करवाई गई। इस काम में श्रमिकों के साथ ही कॉलेज के कुछ स्टाफ ने भी योगदान दिया। उन्होंने कहा कि कॉलेज के भीतर के मैदान में उगी झाड़ियों को भी साफ कर दिया गया है। गड्ढों को पाट दिया गया है। सोमवार सुबह कॉलेज में कक्षाएं शुरू करने को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें