फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलीनगर में सड़क निर्माण की मांग मुखर

विज्ञापन
सितारगंज बलीनगर मोहल्ले में सड़क, नाली निर्माण की मांग को लेकर धरना देते वार्डवासी। - फोटो : SITARGANJ
विज्ञापन
सितारगंज। बलीनगर मोहल्ले के लोग सड़क निर्माण के लिए मुखर हो गए हैं। उन्होंने रोड नहीं तो वोट नहीं का नारा देकर धरना दिया। वार्डवासियों ने जनप्रतिनिधियों पर भी अनदेखी का आरोप लगाया।
विज्ञापन

वार्डवासियों ने रविवार को बलीनगर मोहल्ले में धरना दिया। कहा कि वार्ड में सड़क और नाली नहीं बनी है। इस कारण बरसात में गंदा पानी फैल गया है। घरों और शौचालयों का गंदा पानी भी कच्चे रास्ते पर बह रहा है। लोगों को इन रास्तों पर चलना भारी पड़ रहा है। कहा कि सड़क बनने तक मोहल्लेवासी वोट नहीं देंगे। इसलिए चुनाव का बहिष्कार भी किया जाएगा। उन्होंने स्थानीय प्रशासन से वार्ड में सड़क और नाली का निर्माण जल्द करवाने की मांग की। वहां यूथ कांग्रेस नगराध्यक्ष इश्तियाक अंसारी, एजाज सलमानी, नाजिम, रेशमा, बानो बेगम, नईम बानो, रियाज, शाने अली आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें