फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर बॉर्डर रवाना हुई किसानों की हल्ला बोल रैली

विज्ञापन
रुद्रपुर से गाजीपुर बॉर्डर के लिए रवाना होते किसान। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
तीनों कृषि कानूनों को रद्द करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर शनिवार को जिलेभर से सैकड़ों किसान हल्ला बोल रैली के साथ गाजीपुर बॉर्डर के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन

किच्छा बाइपास के पास से वाहनों में सवार होकर सैकड़ों की संख्या में किसान गाजीपुर बॉर्डर के लिए रवाना हुए। ऑल इंडिया केंद्रीय श्री गुरु सिंह सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तरविंदर सिंह मारवाह ने कहा कि किसान पुत्र पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने जय जवान जय किसान का नारा दिया था।
विज्ञापन

आज उनके नारे को बुलंद करने का समय आ गया है। जय जवान जय किसान का नारा लगाते हुए सैकड़ों किसान गाजीपुर बॉर्डर के लिए कूच कर रहे हैं। मारवाह ने कहा कि किसानों की यह हल्ला बोल रैली संयुक्त किसान मोर्चा को ताकतवर बनाएगी। तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने के लिए सरकार पर दबाव बनाया जाएगा। वहां पर वहां पर वीर सिंह, तजिंदर विर्क, सलविंदर कलसी,संतोष रंधावा,अमन ढिल्लो, देवेंद्र विर्क, सुखविंदर लाडुु, तेजिंदर बाजवा, करनेल सिंह, हरपाल सिंह, मलूक सिह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें