फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारद मोह लीला के सुंदर मंचन के साथ रामलीला शुरु

विज्ञापन
सितारगंज में रामलीला मंचन का शुभारंभ करते पालिकाध्यक्ष हरीश दुबे। - फोटो : SITARGANJ
विज्ञापन
नारद मोह लीला के सुंदर मंचन के साथ रामलीला की शुरुआत हो गई है। मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष हरीश दुबे ने भगवान श्रीगणेश की पूजा अर्चना कर मंचन का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम सच्चाई के प्रतीक हैं। उनके आदर्श पर चलकर ही देश और समाज का निर्माण हो सकता है।
विज्ञापन

शुक्रवार रात नगर के श्री रामलीला मैदान में कमेटी की ओर से रामलीला मंचन की शुरुआत की गई। 14 दिन तक चलने वाले मंचन में पहले दिन नारद मोह की लीला का सुंदर मंचन किया गया। पालिकाध्यक्ष हरीश दुबे, विशिष्ट अतिथि दर्जा राज्यमंत्री रामनगीना प्रसाद और वरिष्ठ भाजपा नेता शिवकुमार मित्तल ने संयुक्त रूप से भगवान गणेश की पूजा अर्चना कर रामलीला का शुभारंभ किया। कमेटी के संयोजक राकेश त्यागी ने बताया कि शनिवार रात भगवान श्रीराम का जन्म और रविवार को सीता माता के जन्म की सुंदर लीला का मंचन होगा।
बताया कि सात अक्तूबर को नगर में भगवार श्रीराम की भव्य बरात निकलेगी। 15 अक्तूबर को रावण दहन व भरत मिलाप कार्यक्रम होगा। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से कोविड-19 की गाइड लाइन का पालन करते हुए रामलीला मंचन में पहुंचने की अपील की। अध्यक्षता भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रतन लाल गुप्ता व संचालन अमित रस्तोगी ने किया। वहां भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय सलूजा, सुरेश जैन, मंजू तिवारी, सुमन राय, गुरदीप सिंह चौहान, महिपाल सिंह चौहान, एमपी तिवारी, भगवान सिंह भंडारी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें