रुद्रपुर कोतवाली के बाहर प्रदर्शन करते हिंदूवादी संगठन के लोग।
- फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। सोशल मीडिया में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ अभद्र पोस्ट करने से लोगों का पारा चढ़ गया। उन्होंने कोतवाली के बाहर प्रदर्शन कर आरोपी महिला के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
मंगलवार को विहिप नेता विपिन शर्मा उर्फ बिटटू शर्मा के नेतृत्व में कई लोग कोतवाली पहुंचे। आरोप है कि फेसबुक में अपलोड एक वीडियो में दूसरे समुदाय की महिला योगी और उनके भाई बहनों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी कर रही है। उन्होंने सीओ सिटी अमित कुमार को ज्ञापन भी सौंपा।