प्लिमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन की बैठक में मौजूद पदाधिकारी।
- फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन की जिला कार्यकारिणी की मंगलवार को हुई बैठक में फार्मासिस्टों की कमी पर चिंता जताई गई। इसमें फार्मेसिस्ट संवर्ग का पुनर्गठन कर ढांचा तैयार करने, वर्ष 2009 में नियुक्त फार्मेसिस्टों के वेतन विसंगति को निस्तारित करने, पोस्टमार्टम भत्ता प्रोन्नत करने समेत अन्य प्रस्ताव पारित किए। वक्ताओं ने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में फार्मेसिस्टों की कमी के चलते मौजूद एक या दो फार्मेसिस्टों को 24 घंटे ओपीडी, इमरजेंसी, वीआईपी ड्यूटी करनी पड़ती है। वहां पर जिलाध्यक्ष बीएन बेलवाल, जिलामंत्री आरएस रौतेला, डीके जोशी, सुरेश वर्मा, अनूप रावत, एचसी सती, एमएन गोस्वामी आदि थे।