फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सातवें वेतनमान की मांग को लेकर कार्य बहिष्कार पर बैठे पूर्व सैनिक

विज्ञापन
रुद्रपुर सैनिक कल्याण कार्यालय के बाहर धरना पर बैठे संविदा कर्मचारी। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
रुद्रपुर। एक जनवरी 2016 से सातवें वेतनमान दिए जाने और अन्य मांगों के लिए पूर्व सैनिक कर्मचारी संगठन ने जिले में भी कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया है। कहा कि जब तक मांगे पूरी नहीं होंगी वे धरने पर बैठे रहेंगे।
विज्ञापन

शनिवार को पूर्व सैनिक कर्मचारी संगठन सैनिक कल्याण के प्रदेश स्तरीय आह्वान पर जिले में भी सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय में तैनात पूर्व सैनिक संविदा कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया है। कर्मचारियों ने कहा कि तीन दिसंबर 2007 के शासनादेश की सेवा शर्तों के तहत विभागीय संविदा में लिए जाने की मांग पर वे प्रदर्शन कर रहे हैं। कर्मचारियों को वर्ष 2018 से मिलने वाला बोनस भी बंद कर दिया गया है। वहां पर भगवत सिंह, किशन सिंह, नवीन तिवारी, गिरीश भट्ट, किसन चंद, सुनील सिंह, सुदर्शन सिंह, बिशन सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें