फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाने के लिए व्यापारियों को रक्षाबंधन तक की मोहलत

विज्ञापन
काशीपुर नगरनिगम में व्यापारी नेताओं के साथ बैठक करतीं मेयर व एमएनए। - फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन
नगर निगम प्रशासन और व्यापारियों के बीच हुई सहमति के बाद काशीपुर में अतिक्रमण हटाओ अभियान रक्षाबंधन तक स्थगित कर दिया गया है। इस दौरान दुकानों के सामने किराए पर फड़ देने वाले व्यापारियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने पर सहमति बनी।
विज्ञापन

शनिवार को नगरनिगम सभागार में मेयर ऊषा चौधरी, नगर आयुक्त/ एसडीएम आकाशा वर्मा और सीओ एपी कोंडे की मौजूदगी में हुई बैठक में यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए रोड पटरी से स्थायी और अस्थायी अतिक्रमण हटाने पर चर्चा हुई। अतिक्रमणकारियों के खिलाफ रक्षाबंधन के बाद अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। तय किया गया कि फड़ो के लिए आंखों के अस्पताल के पास जगह उपलब्ध कराई जाएगी।
बाजार के दुकानदारों के लिए नगर निगम और एसपी कार्यालय के सामने पार्किंग की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। बैठक में एमएनए ने बताया कि काशीपुर में वन वे ट्रैफिक सिस्टम लागू करने का प्रयास किया जाएगा। शहर में ई-रिक्शाओं का प्रवेश निषेध किया जाएगा।
विज्ञापन

व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रभात साहनी ने कहा कि कोरोना और आरओबी के निर्माण के चलते दुकानदारों की आर्थिक हालत खराब हो चली है। ऐसे में त्यौहारों के सीजन में उन्हें कुछ रियायतें दी जाएं। बैठक में एसएनए आलोक उनियाल, व्यापार मंडल उपाध्यक्ष जतिन नरुला, रोहित चावला, राजीव सेतिया, मुकेश पाहवा, गुरविंदर चंडोक, कार्यालय अधीक्षक विकास शर्मा और कर अधीक्षक संजय मेहरोत्रा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें