खटीमा के मझोला में वैक्सीन लगाने को लेकर उमड़ी भीड़।
- फोटो : KHATIMA
खटीमा। नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगाए गए टीकाकरण शिविर में ब्लॉक में 18 वर्ष से अधिक उम्र के 5654 युवाओं को टीका लगाया गया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से 13 स्थानों पर टीकाकरण शिविर लगाए गए। टीकाकरण केंद्र पर भीड़ उमड़ पड़ी। मझोला में टीकाकरण केंद्र पर भीड़ की ओर से धक्कामुक्की किए जाने पर ग्राम प्रधान महेंद्र पटेल ने पुलिस को सूचना दी। जिस पर सत्रहमील चौकी प्रभारी जगत सिंह शाही टीम के साथ मौके पर पहुंचे और भीड़ को कतारबद्ध कर टीकाकरण शुरू कराया। इधर, राधा स्वामी सत्संग परिसर में भी टीका लगाने के लिए लोगों का जमावड़ा लगा रहा। भीड़ अधिक होने के चलते लोगों को अपनी बारी के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। नागरिक अस्पताल के प्रभारी कोरोना नोडल अधिकारी डॉ. वीपी सिंह ने बताया कि रविवार को ब्लॉक में 5654 लोगों को टीका लगाया गया।