क्या है पूरा मामला?
काशीपुर हाईवे स्थित ग्राम दानपुर में सड़क किनारे लोक निर्माण की भूमि पर 46 परिवार काबिज हैं। इस मामले में किसी व्यक्ति ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी। हाईकोर्ट ने लोनिवि के अधिशासी अभियंता और डीएम को अतिक्रमण हटाने के आदेश दिए थे। बृहस्पतिवार को लोनिवि ईई ओमपाल सिंह, तहसीलदार दिनेश कुटौला, एसपी सिटी मनोज कत्याल, सीओ सदर निहारिका तोमर समेत भारी पुलिस बल की मौजूदगी में 46 कच्चे पक्के अतिक्रमण तोड़ने का अभियान चलाया गया। दो जेसीबी की मदद से निर्माण तोड़ दिए गए थे। इस दौरान लोगों ने भारी विरोध भी किया, लेकिन पुलिस ने अभियान में खलल नहीं पड़ने दिया। इस दौरान विधायक शिव अरोरा ने वहां पहुंचकर अभियान को रूकवा दिया और जेसीबी को वापस लौटा दिया।
ये पढ़ें- PHOTOS: भाजपा विधायक और पुलिस आमने-सामने, अतिक्रमण पर तीन घंटे तक चला हंगामा; गरजती रही jCB...बिलखते रहे लोग
गरजती रही जेसीबी बिलखते रहे लोग