फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudrapur: अतिक्रमण हटाया...तो आगबबूला हुए भाजपा विधायक, रोका बुलडोजर; पुलिस के कब्जे से तीन युवक भी छुड़ाए

Fri, 12 Jul 2024 11:52 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

हाईकोर्ट के आदेश पर चले अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान जमकर बवाल हुआ। विधायक शिव अरोरा ने लोनिवि अफसरों को लोगों को जगह खाली करने के लिए समय देने को कहा तो हाईकोर्ट के डर से अफसरों ने समय देने के बजाए मकानों पर बुलडोजर चलवा दिया।
विज्ञापन
विधायक ने पुलिस के कब्जे से तीन युवक भी छुड़ाए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाईकोर्ट के आदेश पर चले अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान जमकर बवाल हुआ। विधायक शिव अरोरा ने लोनिवि अफसरों को लोगों को जगह खाली करने के लिए समय देने को कहा तो हाईकोर्ट के डर से अफसरों ने समय देने के बजाए मकानों पर बुलडोजर चलवा दिया। सूचना पर गुस्से से तमतमाए विधायक दोबारा गांव पहुंचे और दोनों बुलडोजरों को खदेड़ दिया। यहीं नहीं, लोनिवि ईई को खूब खरीखोटी सुनाई। विधायक के तेवरों से लोग भी बेकाबू हो गए और किसी ने जेसीबी चालक के सिर पर पत्थर मारकर जख्मी कर दिया। ऐसे में पुलिस ने कड़े तेवर अपनाए और लोगों के साथ धक्कामुक्की तक हुई।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की सुबह पुलिस प्रशासन और लोनिवि की टीम दो बुलडोजर लेकर भगवानपुर कोलड़िया गांव पहुंची थी। इस दौरान विधायक शिव अरोरा ने वहां पहुंचकर लोनिवि ईई को लोगों को घर खाली करने के लिए 24 से 48 घंटे का वक्त देने और अभियान रोकने को कहा था। वे डीएम से वार्ता करने गए तो अभियान शुरू हो गया। इस पर गुस्से से लाल विधायक दोबारा गांव पहुंच गए। उन्होंने मकान तोड़ रहे दोनों बुलडोजरों को वहां से खदेड़ दिया। विधायक के तेवर देख वहां खड़े अफसर और पुलिसकर्मी रोकने का साहस नहीं जुटा सके।

ये पढ़ें- रुद्रपुर में बवाल: अतिक्रमण पर गरजा बुलडोजर, 39 कच्चे-पक्के मकानाें को तोड़ा गया; लोगों ने जमकर किया विरोध
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद विधायक ने लोनिवि ईई की जमकर खबर ली। विधायक को पक्ष में खड़ा देख भीड़ में शामिल कुछ लोगों ने लोनिवि अधिकारी के लिए अपशब्दों का प्रयोग किया। इसी बीच अभियान रुका तो किसी ने बुलडाेजर चालक अशोक कुमार निवासी महतोष मोड़ के सिर पर ईंट मार दी। चोटिल अशोक का पुलिस ने जिला अस्पताल में इलाज कराया था। पुलिस ने पत्थर मारने और माहौल खराब करने के शक में तीन युवकों को हिरासत में ले लिया था। युवकों को हिरासत में लेने का परिजनों ने विरोध किया और महिलाओं की पुलिसकर्मियों से धक्का मुक्की हो गई। इसके बाद विधायक ने एक-एक कर तीनों युवकों को पुलिस के कब्जे से छुड़वा दिया। युवकों को छुड़वाने के दौरान विधायक और भाजपा कार्यकर्ताओं की पुलिस अधिकारियों व कर्मियों से तकरार और छीनाझपटी भी हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें