फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में सहकारिता का बड़ा योगदान: सौरभ

विज्ञापन
सितारगंज उत्तरी सहकारी समिति में सहकारिता के सौ साल पूरे होने पर केक काटते कैबिनेट मंत्री सौरभ ब? - फोटो : SITARGANJ
विज्ञापन
सितारगंज। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि देश में किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने में सहकारिता का बड़ा योगदान रहा है। छोटे से बड़े किसानों को सहकारिता के माध्यम से केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ मिल रहा है। कहा कि सरकार किसानों के हित में काम कर रही है। उन्होंने सहकारिता के सौ साल पूर्ण होने पर सभी को बधाई दी।
विज्ञापन

शनिवार को सहकारिता के सौ वर्ष पूरे होने पर जिला सहकारी बैंक की ओर से उत्तरी दीर्घाकार बहुउद्देशीय सहकारी समिति में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कैबिनेट मंत्री और डीसीबी के अध्यक्ष योगेंद्र रावत ने केक काटा। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि स्वरोजगार व महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में सहकारिता का बड़ा योगदान है। सरकार किसानों को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए पशुपालन को बढ़ावा दे रही है।
योगेंद्र रावत ने बैंक की ओर से बिना ब्याज का ऋण, स्वरोजगार के लिए दीन दयाल उपाध्याय ऋण योजना आदि की जानकारी दी। इस मौके पर बैंक के महाप्रबंधक दिग्विजय सिंह, डीजीएम रामयज्ञ तिवारी, डीडीएम नाबार्ड राजीव प्रियदर्शी, बैंक प्रबंधक शंकर सहाय, भाजपा के मंडल अध्यक्ष विजय सलूजा, पूर्व दर्जा मंत्री कमल जिंदल, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि पलविंदर सिंह औलख, मंडी चेयरमैन अमरजीत कटवाल, पंकज रावत, उदय राणा, मुन्ना लाल, विकास शर्मा, चरण सिंह राणा, सतीश उपाध्याय, विरेंद्र सिंह, कमलावती, सूरज नारायण, सुनीता राणा, मीरा रावत, विशन दत्त जोशी, मुकेश सनवाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें