खटीमा में 19 कुमाऊं रेजीमेंट का स्थापना दिवस मनाते पूर्व सैनिक। संवाद
- फोटो : KHATIMA
खटीमा। 19 कुमाऊं रेजिमेंट के पूर्व सैनिकों ने रेजिमेंट का 44वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया। कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों ने कुमाऊंनी एवं देशभक्ति गीतों से समा बाधा।
शुक्रवार देर शाम टनकपुर रोड अमाऊं स्थित मंत्रा योग हाल में पूर्व सैनिकों ने 19 कुमाऊं रेजिमेंट का 44वां स्थापना दिवस मनाया। पूर्व सैनिकों ने सबसे पहले 19 कुमाऊं रेजिमेंट के शहीदों की याद में दो मिनट का मौन धारण कर उन्हें नमन किया और पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
पूर्व सैनिकों ने कुमाऊंनी एवं देशभक्ति गीत गाकर समा बांधा। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व कैप्टन जेसी भट्ट ने कालिका मां और 19 कुमाऊं के जयकारे के साथ किया। मुख्य अतिथि भट्ट ने 19 कुमाऊं रेजिमेंट के गौरवशाली इतिहास को पूर्व सैनिकों के साथ साझा किया। कार्यक्रम में टनकपुर, बनबसा, चकरपुर, खटीमा, झनकट, नानकमत्ता, सितारगंज के रेजिमेंट से सेवानिवृत्त सैनिकों ने प्रतिभाग किया। वहां सेवानिवृत्त कैप्टन धन बहादुर चंद, कैप्टन त्रिलोक सिंह, कैप्टन प्रेम चंद, सूबेदार रमेश चड्ढा, दान सिंह, नरी चंद, रमेश सिंह, मोहन राणा, भुवन सिंह महर, एएम पांडेय, प्रकाश रावत, देवेंद्र खोलिया, सुरेंद्र भाटिया आदि थे।