बाजपुर में बैठक करते युवा किसान।
- फोटो : BAZPUR
युवा किसानों ने जगह-जगह बैठकों का आयोजन कर एथेनॉल प्लांट बाजपुर क्षेत्र में ही लगाने की मांग की है। शनिवार को गांव बेरिया दौलत, रोशनपुर, महोली जंगल, जनता फार्म में आयोजित नुक्कड़ बैठकों में किसानों ने एक स्वर में कहा कि चीनी मिल की भूमि पर सरकार की ओर से एथेनॉल प्लांट लगाने को मंजूरी दी है। चीनी मिल की रामपुर रोड स्थित भूमि पर प्लांट लगाने का विरोध किया गया है।
किसानों ने कहा कि अन्य भूमि का चयन कर एथेनॉल प्लांट स्थापित किया जाए जिससे चीनी मिल आर्थिक रूप से मजबूत होगी। बैठक में हरप्रीत सिंह निज्जर, विक्रम सिंह गिल, पिक्की रंधावा, प्रभशरन, मंदीप नरवाल, जीत सिंह, हरदयाल सिंह, सिंगारा सिंह आदि थे। (संवाद)