फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचपी कंपनी से निकाले गए 14 कर्मचारी भूख हड़ताल पर बैठे

विज्ञापन
रुद्रपुर उपश्रमायुक्त कार्यालय परिसर में भूख हड़ताल पर बैठे एचपी कंपनी के कर्मचारी। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
सिडकुल स्थित अमेरिका की एचपी कंपनी से निकाले गए 14 कर्मचारियों ने उपश्रमायुक्त कार्यालय परिसर में भूख हड़ताल की, जबकि 185 कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन किया। कर्मचारियों व प्रबंधन की कई वार्ताएं विफल होने के बाद अब सहायक श्रमायुक्त प्रशांत कुमार के माध्यम से मामला लेबर कोर्ट भेजा किया जा रहा है।
विज्ञापन

मंगलवार को एचपी मजदूर संघ के पदाधिकारियों के समर्थन में यूथ कांग्रेस से किशोर कुमार उपश्रमायुक्त कार्यालय परिसर पहुंचे। उन्होंने कर्मचारियों को न्याय की मांग की। वक्ताओं ने कहा कि कंपनी प्रबंधन को नोटिस दिए 55 दिन हो गए हैं। उपश्रमायुक्त कार्यालय में कई वार्ताएं विफल हो गई हैं।
अब कंपनी प्रबंधन की ओर से भी कोई प्रतिनिधि वार्ता में नहीं पहुंच रहा है। भूख हड़ताल पर एचपी मजदूर संघ के अध्यक्ष विनीत कपिल, उपाध्यक्ष गंगा सिंह, महामंत्री भगवान सिंह, कमलकांत उपाध्याय, धीरेंद्र मेहरा, निर्मल पंत, विनोद सियाल, मनोज पंत, शैलेंद्र रावत, संतोष कांडपाल, युगल भट्ट, विवेक रावत, निरंकार सिंह, विजेंद्र पवार बैठे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें