फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगन में चारपाई मे सो रहे बुजुर्ग की गोली लगने से मौत

विज्ञापन
नानकमत्ता के ध्यानपुर गांव में घटनास्थल का मुआयना करती पुलिस। - फोटो : SITARGANJ
विज्ञापन
नानकमत्ता। बेटे की ससुराल में सो रहे बुजुर्ग को अज्ञात लोगों ने गोली मार दी। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने 108 एंबुलेंस से घायल को सीएचसी नानकमत्ता भिजवाया। गंभीर स्थिति देखते उसे नागरिक चिकित्सालय खटीमा भेज दिया गया। इलाज से पहले ही उसकी मौत हो गई। मृतक की पुत्रवधू ने चार लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर सौंपी है। घटनास्थल पर एहतियातन पुलिस और पीएसी के जवान तैनात कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

ग्राम वनगवां थाना खटीमा निवासी जगीर सिंह (65) पुत्र गुरुदत्त सिंह कुछ दिन पहले अपने पुत्र कुलवंत सिंह की ससुराल ग्राम ध्यानपुर आए थे। मंगलवार रात वह आंगन में चारपाई पर मच्छरदानी लगाकर सो रहे थे। उनकी पुत्रवधू रजविंदर कौर तथा उसकी बहन लविंदर कौर घर के अंदर सो रही थीं। रात करीब साढ़े दस बजे गोली की आवाज सुनकर वह बाहर आई तो देखा कि घायल जगीर सिंह चीख चिल्ला रहे थे। रजिंदर ने घटना की सूचना तत्काल थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष केसी आर्या मौके पर पहुंच गए।
सीओ खटीमा मनोज ठाकुर ने भी घटनास्थल का दौरा किया। गोली जगीर सिंह के जांघ पर लगी थी। गोली के छर्रे भी शरीर के आसपास लगे थे। पुलिस ने 108 एंबुलेंस से घायल जोगेंद्र सिंह को नानकमत्ता सीएचसी भिजवाया। गंभीर स्थिति को देखते हुए सीएचसी से उसे नागरिक चिकित्सालय खटीमा भेजा गया, जहां इलाज से पूर्व उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए खटीमा भेज दिया। मृतका की पुत्रवधु रजविंदर कौर ने ध्यानपुर के चार लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर सौंपी है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस मामले में मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई कर रही थी। अलबत्ता चार संदिग्ध लोगों को पुलिस ने अपनी हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

जगीर की हत्या के पीछे जमीनी विवाद कारण
नानकमत्ता। जगीर सिंह की हत्या के पीछे जमीन को लेकर उपजे विवाद की वजह सामने आ रही है। ग्राम ध्यानपुर निवासी लविंदर कौर का गांव के ही द्वारिका प्रसाद से जमीन का विवाद सामने आ रहा है। द्वारिका प्रसाद का आरोप है कि लविंदर कौर उसकी जमीन पर अवैध कब्जा करती जा रही है। ग्राम प्रधान की ओर से द्वारिका प्रसाद का पक्ष लेने पर विवाद और बढ़ता चला गया। जमीनी विवाद को लेकर दोनों पक्षों ने पुलिस को पहले तहरीर सौंपी थी। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मारपीट गाली गलौज के साथ ही एससी/एसटी का मुकदमा भी दर्ज किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें