विकास भवन में वात्सल्य योजना की समीक्षा करते सीडीओ।
- फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। सीडीओ हिमांशु खुराना ने विकास भवन सभागार में सोमवार को वात्सल्य योजना की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि अपने-अपने क्षेत्र में उन परिवारों को चिन्हित करें, जहां मार्च 2020 के बाद कोविड 19 संक्रमण या अन्य किसी बीमारी के कारण मृत्यु हुई है।
खुराना ने जिला प्रोबेशन अधिकारी को निर्देश दिये कि प्राप्त आवेदनों और निस्तारित आवेदनों की रिपोर्ट प्रत्येक दिन उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। वहां पर सीईओ आरसी आर्य, डीपीओ उदय प्रताप सिंह, एसीएमओ डा. हरेन्द्र मलिक, जिला प्रोवेशन अधिकारी वर्षा, डीएसओ तेजबल सिंह आदि थे।