फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रंचिंग ग्राउंड में जल्द लगेगी कूड़ा निस्तारण मशीन

विज्ञापन
ट्रंचिंग ग्राउंड में कूड़ा निस्तारण मशीन लगाने के लिए कूड़ा हटाने जेसीबी। - फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन
नगर निगम के ट्रंचिंग ग्राउंड में कचरे का पहाड़ जैसा बन चुका है। अब वर्षों पुराने इस कचरे को क्रैश कर ग्राउंड खाली करने की तैयारी हो चुकी है। कूड़ा निस्तारण मशीन जल्द लगने जा रही है।
विज्ञापन

नगर निगम के मानपुर स्थित ट्रंचिंग ग्रांउड में नगर का कूड़ा जमा है जो लगभग सड़ चुका है। ऐसे में इसे यहां से हटाया भी नहीं जा सकता। इस कूड़े के डिस्पोजल के लिए नगर निगम ने ई-टेंडर किया था। लखनऊ की मैसर्स अग्रवाल ने टेंडर डाला।
कार्यालय अधीक्षक विकास शर्मा ने बताया कि ठेकेदार कंपनी ने तीन सौ रुपये टन की दर से कूड़े का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण करने का ठेका लिया है जिसे निगम ने स्वीकार कर लिया है। कंपनी पुराने सड़े-गले कूड़े का निस्तारण करेगी। इसके लिए मशीन लगाई जा रही है। ट्रंचिंग ग्राउड में कूड़ा एक साइड कर वहां पर मशीन लगाने की तैयारी की जा रही है। मशीन पुराने कूड़े का निस्तारण कर वैज्ञानिक विधि से प्लास्टिक, धातु, मिट्टी को अलग-अलग करेगी। मिट्टी का उपयोग सड़कों के गड्ढों के भरान में किया जाएगा। प्लास्टिक को रीसाइकिल कर बेचा जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें