फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हटाए गए कर्मियों की बहाली को लेकर ग्रामीणों का हंगामा

विज्ञापन
शांतिपुरी में सहकारी बैंक की शाखा के बाहर हंगामा करते ग्रामीण। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
शांतिपुरी। ऊधमसिंह नगर जिला सहकारी बैंक की स्थानीय शाखा से हटाए गए दो आउटसोर्स कर्मियों की बहाली नहीं होने पर ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। इसके चलते वहां पुलिस बुलानी पड़ी। बैंक के निदेशक दिनेश शुक्ला के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए
विज्ञापन

शांतिपुरी शाखा में कार्यरत गांव के दो लोगों को बीते एक अगस्त को हटा दिया गया था। उनकी बहाली की मांग को लेकर ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन किया था और एक सप्ताह का समय दिया था। मंगलवार को कार्यबहाली नहीं होने पर ग्रामीण भड़क गए और बैंक का घेराव कर तालाबंदी की कोशिश की।
मामले की गंभीरता को देख पुलिसकर्मी वहां पहुंचे और ग्रामीणों को शांत करने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण मांग पर अड़े रहे। इसके बाद बैंक निदेशक शुक्ला ने पार्टी फोरम के साथ ही बैंक प्रबंधन से वार्ता करने के लिए दस दिन का समय देने मांगा। इसके बाद ग्रामीण शांत हुए। वहां पर विनोद कोरंगा, राजेन्द्र प्रसाद शर्मा, डॉ. बीडी जोशी, तारा सिंह कोरंगा, पूरन चौहान, गुलाब सिंह बसेड़ा, गुड्डू जोशी, आलोक कार्की सहित अनेक मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें