बाजपुर एसडीएम दफ्तर गेट पर प्रदर्शन करते अधिवक्ता।
- फोटो : BAZPUR
नवनियुक्त एसडीएम पर मुलाकात का समय नहीं देने का आरोप लगाते हुए अधिवक्ताओं ने एसडीएम दफ्तर के सामने विरोध जताया। आरोप है कि बाजपुर बार एसोसिएशन अध्यक्ष शिवराज सिंह राणा ने एसडीएम राकेश चंद तिवारी से मुलाकात का समय मांगा था लेकिन एसडीएम ने समय का हवाला देकर मना कर दिया था।
राणा ने बताया एसडीएम के पास अधिवक्ताओं से मिलने का समय नहीं है तो आम जनता के प्रति उनका नजरिया कैसा होगा। वहां पर सूरज शर्मा, नीरज जौहरी, हीरा शर्मा, भुवन जोशी, आफाक मेहरबान, जरनैल सिंह, गीता, इकबाल, मनीष सिंघल आदि थे।
इधर, एसडीएम राकेश चंद तिवारी ने कहा कि शनिवार को पदभार ग्रहण करने के बाद वकीलों से मुलाकात हो गई थी। एक दूसरे से सहयोग की अपेक्षा भी की गई थी। सोमवार सुबह बाजपुर और गदरपुर क्षेत्र में टीकाकरण बढ़ाने के लिए सीएमएस, ईओ सहित अन्य अधिकारियों के साथ बैठक चल रही थी। व्यस्तता के चलते समय का अभाव बताया गया। अधिवक्ताओं के साथ बैठक कर पूरा सहयोग किया जाएगा।