केलाखेड़ा के गांव हरिपुरा में सत्संग करते महाराज।
- फोटो : BAZPUR
गांव हरिपुरा निवासी पाल चंद कांबोज के आवास पर सोमवार को नंगली दरबार मेरठ से आए संत ध्यान प्रेमानंद महाराज और फतेहाबाद से आये संत ध्यान प्रेमानंद जी महाराज ने सत्संग किया। उन्होंने भक्तों को संबोधित करते हुए कहा कि इच्छाओं पर नियंत्रण जरूरी है।
गुरु की भक्ति और सिमरन करने से जीवन सार्थक होगा। इस दौरान श्रद्धालुओं ने कीर्तन भी किया। सत्संग के बाद लंगर लगा। वहां पर देशराज कांबोज, राजरानी, अनामिका, सीडी खुराना, कांता यादव, ममता खुराना, जगदीश चंद्र, रितु खुराना आदि थे। (संवाद)