फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jamrani Dam Project: 400 करोड़ रुपये में बरेली और रामपुर पहुंचेगा जमरानी का पानी, जानें प्लान

Wed, 28 Feb 2024 01:09 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

Jamrani Dam Project: जमरानी बांध परियोजना से उत्तराखंड व यूपी की सिंचाई और पेयजल जरूरतें पूूरी करने के लिए नहरों का चौड़ीकरण एवं जीर्णोद्धार किया जाएगा। नहरों को बनाने के लिए 400 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
 
विज्ञापन
jamrani dam project - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

जमरानी बांध परियोजना से उत्तराखंड व यूपी की सिंचाई और पेयजल जरूरतें पूूरी करने के लिए नहरों का चौड़ीकरण एवं जीर्णोद्धार किया जाएगा। नहरों को बनाने के लिए पूर्व में 300 करोड़ रुपये खर्च प्रस्तावित था लेकिन अब नए प्रस्ताव के तहत इसमें 400 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

विज्ञापन


जमरानी बांध परियोजना से यूपी के बरेली और रामपुर जिले को 61 मिलियन क्यूबिक मीटर पानी मिलेगा। इससे यूपी के 684 गांवों की 1,15,582 हेक्टेयर भूमि की सिंचाई होगी और 60,869 भूमिधारक लाभान्वित होंगे। इसी तरह उत्तराखंड के नैनीताल और यूएस नगर जिले में 38.6 मिलियन क्यूबिक मीटर पानी मिलेगा। इससे प्रदेश के दोनों जिलों के 368 गांवों की 34,720 हेक्टेयर भूमि की सिंचाई होगी और 8320 भूमिधारक लाभान्वित होंगे।

रामपुर पानी पहुंचाने के लिए टांडा जंगल से होगा नहर का निर्माण
यूपी के रामपुर और बरेली तक पानी पहुंचाने के लिए गौलावार फीडर का चौड़ीकरण किया जाएगा। इसके लिए काठगोदाम से सेंचुरी पेपर मिल (लालकुआं) तक 16 किलोमीटर लंबी नहर की क्षमता को डेढ़ गुना किया जाना प्रस्तावित है। वर्तमान में गौलावार फीडर की क्षमता 15 क्यूमेक है, इसे बढ़ाकर 24 क्यूमेक किया जाएगा। यूपी के रामपुर तक पानी पहुंचाने के लिए टांडा के जंगलों से होते हुए नहर का निर्माण किया जाएगा। 18 किलोमीटर लंबे हरिपुरा फीडर का जीर्णोद्धार कर हरिपुरा जलाशय तक पानी पहुंचाया जाएगा। यहां से रामपुर जिले की नहरों में पानी की आपूर्ति होगी। यूपी के बरेली जिले तक पाहा फीडर से पानी पहुंचेगा। इसके लिए सेंचुरी पेपर मिल से नगला तक साढ़े आठ किलोमीटर लंबी नहर की क्षमता को डेढ़ गुना बढ़ाया जाएगा। नगला से किच्छा बैराज होते हुए बरेली तक पानी पहुंचेगा।
 

पंतनगर से जगदीशपुरा के बीच प्राकृतिक जलस्रोत होंगे रिचार्ज
जमरानी बांध परियोजना से प्राकृतिक जलस्त्रोत, छोटे बांध और बरसाती नदियों को भी रिचार्ज करने की योजना है। हरिपुरा फीडर से तराई फीडर और चैक फ्री फीडर का निर्माण किया जाएगा। तराई फीडर से यूपी के बरा, बरई, भगिया और फैजलपुर रैग्यूलेटर और उत्तराखंड के जगदीशपुर, डिमरी, कल्याणी कनेटा रेग्यूलेटर को पानी मिलेगा। चैक फ्री फीडर से कोटा और खमरिया रेगुलेटर को पानी मिलेगा। इसके अलावा टांडा के जंगलों से निकलने वाली हल्दी, बेगुल, ढिमरी, खैरिया और चैक फ्री जैसी बरसाती नदियों को सदानीरा बनाया जाएगा। 
विज्ञापन

जमरानी परियोजना से लाभान्वित जिले और तहसीलें
राज्य                    जनपद                                          तहसील                        
उत्तराखंड             नैनीताल                                   हल्द्वानी, लालकुआं, नैनीताल            
                       ऊधमसिंहनगर                            बाजपुर, गदरपुर, किच्छा, सितारगंज
उत्तरप्रदेश             बरेली                                        बहेड़ी, मीरगंज                        
                          रामपुर                                     बिलासपुर, मिलक, रामपुर, स्वार

जमरानी परियोजना से यूपी और उत्तराखंड में पेयजल और सिंचाई जरूरतों को पूरा करने के लिए नहरों का चौड़ीकरण और जीर्णोद्धार किया जाएगा। नए प्रस्ताव के तहत नहरों के पुनर्निर्माण और जीर्णोद्धार में करीब 400 करोड़ रुपये खर्च आएगा। पहली प्राथमिकता जमरानी बांध बनाना है। नहरों के निर्माण के लिए आवश्यक कार्यवाही गतिमान है।
- ललित कुमार, उपमहाप्रबंधक, जमरानी परियोजना इकाई
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें