फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला जज ने किया बाजपुर न्यायालय की भूमि के लिए निरीक्षण

विज्ञापन
बाजपुर में दीवानी न्यायालय भवन के लिए भूमि का निरीक्षण करते जिला जज प्रेम सिंह खिमाल। - फोटो : BAZPUR
विज्ञापन
जिला जज प्रेम सिंह खिमाल ने सोमवार शाम पांच बजे बाजपुर में दीवानी न्यायालय भवन के लिए एसडीएम दफ्तर, तहसील परिसर, गांव चकरपुर और गांव दियोहरी में भूमि का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान बाजपुर बार एसोसिएशन ने जिला जज का स्वागत किया।
विज्ञापन

सीनियर डिविजन सिविल जज अविनाश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बाजपुर स्थित दीवानी न्यायालय के लिए भूमि चिन्हीकरण का कार्य प्रशासन की ओर से किया जाना है। भूमि का चयन करके न्यायालय भवन के योग्य भूमि पाई जाती है तो उसका प्रस्ताव बनाकर उच्च न्यायालय को जिला न्यायाधीश की ओर से भेजा जाएग ताकि जल्द न्यायालय भवन का निर्माण हो सके। इस दौरान बार एसोसिएशन का प्रतिनिधि मंडल जिला जज से मिला।
उन्होंने एसडीएम दफ्तर को तहसील परिसर में शिफ्ट करने की मांग की। मौके पर जूनियर डिविजन सिविल जज शाइस्ता बानो, एसडीएम राकेश चंद्र तिवारी, बार एसोसिएशन अध्यक्ष शिवराज सिंह राणा, सुरेंद्र सिंह शर्मा, सोहन लाल गोयल, महीपाल सिंह, विजय गर्ग, नीरज जोहरी, विकास कश्यप योगेश पाठक, हीरा शर्मा, पारूल, अंजू लता, गुजंन आदि थे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें