फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैक्स्रीनेशन सेंटरों पर जनजाति मोर्चा की हेल्प डेस्क होगी स्थापित

विज्ञापन
बाजपुर में भाजपा जनजाति मोर्चा की बैठक के बाद कार्यकर्ताओं के साथ मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष राकेश - फोटो : BAZPUR
विज्ञापन
बाजपुर। भाजपा जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश राणा ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के जनजाति बहुल बूथों पर 10-10 जनजाति कार्यकर्ता तैनात किए जाएंगे। इसके साथ ही टीकाकरण केंद्रों पर पर जनजाति मोर्चा की ओर से हेल्प डेस्क स्थापित की जाएगी।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम सिंचाई विभाग के अतिथि गृह में मोर्चा की बैठक में राणा ने समाज के लोगों से योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। बाजपुर क्षेत्र में 40 बूथ जनजाति बहुल हैं। बैठक की अध्यक्षता मोर्चा के जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह और संचालन जिलामंत्री रमेश सिंह ने किया। वहां मोर्चा के प्रदेश महामंत्री दिनेश राणा, राजकुमार, रमेश, भुवन राणा, जगदीश, लाखन सिंह, जितेंद्र राणा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें