फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे

विज्ञापन
जिला अस्पताल में नवजात को ड्रॉप पिलाते डीएम युगल किशोर पंत व सीएमओ डॉ. सुनीता चुफाल रतूड़ी। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
रुद्रपुर। जिला अस्पताल में रविवार को डीएम युगल किशोर पंत और सीएमओ डॉ. सुनीता चुफाल रतूड़ी ने पल्स पोलियो कार्यक्रम का संयुक्त रूप से शुभारंभ किया। साथ ही केयर इंडिया की ओर से चलाए जा रहे कोविड टीका एक्सप्रेस वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के पंजीकरण कक्ष में नवजात बच्चे को ड्रॉप पिलाने के साथ ही जिलेभर में पल्स पोलियो कार्यक्रम शुरू हुआ है। यह अभियान पांच मार्च चलेगा। डीएम ने कहा कि पांच वर्ष की उम्र तक का कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे।
सीएमओ डॉ. सुनीता सुनीता चुफाल रतूड़ी ने बताया कि कि जिले में पांच वर्ष तक के दो लाख 70 हजार 382 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। इसके लिए जिले में 1164 फिक्स बूथ, 86 ट्रांजिट बूथ व 52 मोबाईल बूथ बनाए गए हैं।
विज्ञापन

इस अभियान में 2604 वैक्सीनेटर व 255 सुपरवाइजर लगाए गए हैं। 684 टीम घर-घर भ्रमण के लिए , 104 ट्रांजिट टीम व 48 मोबाइल टीम का गठन किया गया है। वहां पीएमएस डॉ. डीएस पंचपाल, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. हरेंद्र मलिक, एसीएमओ डॉ. तपन शर्मा, डॉ. रूबी थपलियाल, डॉ. प्रवीण श्रीवास्तव, नर्सिंग अधीक्षक मंजू केड़ा, डॉ. अजयवीर, प्रदीप महर, दीपा जोशी, नंदलाल, भैरव दत्त, हेमचंद्र आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें