फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खटीमा के साल बोझी में बनेगा ग्रीन पार्क

विज्ञापन
खटीमा में वन विश्राम गृह में पत्रकारों से वार्ता करते डीएफओ संदीप कुमार। - फोटो : KHATIMA
विज्ञापन
खटीमा। वन विभाग खटीमा, सुरई एवं किलपुरा रेंज में जन उपयोगी सुविधाओं को विकसित करने जा रहा है। इसके तहत साल बोझी में ग्रीन पार्क बनाया जाएगा जिसमें सुबह की सैर और योग करने की व्यवस्था की जाएगी। खटीमा तथा किलपुरा रेंज के विश्राम गृहों को सुसज्जित भी किया जाएगा।
विज्ञापन

बुधवार को यहां पहुंचे डीएफओ संदीप कुमार ने पत्रकार वार्ता में यह जानकारी दी। बताया कि वन विभाग पीलीभीत टाईगर रिजर्व की तर्ज पर सुरई रेंज की ओर पर्यटकों को आकर्षित करने का प्रयास कर रहा है। नगर से लगे आरक्षित वन क्षेत्र में 62 लाख रुपये की लागत से लोगों के स्वास्थ्य के लिए योग एरिया विकसित किया जाएगा। इसमें ग्रीन पार्क, 100 मीटर तक हरियाली मार्ग और उसके दोनों ओर आकर्षक लाइटें लगेंगी। बीच में झोपड़ी बनाई जाएगी। मार्निंग वॉक के लिए गार्डन के चारों ओर मार्ग बनाया जाएगा।
डीएफओ ने बताया कि झनकईया से बग्घाचौवन जंगल मार्ग, भारामल मंदिर मार्ग, लूकाट चौराहा लगभग 30 किमी, मार्ग जीर्णोद्धार होगा। वन विभाग के खटीमा विश्राम गृह के साथ ही सुरई व चूका चौकी के विश्राम गृह को आधुनिक रूप देने तथा बिरिया मझोला चौकी के समीप विश्राम गृह बनाने की योजना है। इस दौरान उपप्रभागीय वनाधिकारी शिवराज चंद, रेंजर आरएस मनराल, सुधीर कुमार, जीवन उप्रेती मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें