काशीपुर आईटीआई थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। आरोपी की ओर से वीडियो वायरल करने पर पिता ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। इधर कुछ लोग मामले को पंचायत कर निपटाने की कोशिश कर रही है। एक युवक की ओर से वीडियो वायरल करने का मामला भी प्रकाश में आया है। वहीं बताया जा रहा है अब मामले को पंचायत में निपटाने का प्रयास किया जा रहा है।
पांच सितंबर को क्षेत्र के एक गांव के व्यक्ति ने आईटीआई थाना में एक युवक और तीन किशोरों के खिलाफ बेटी के साथ दुष्कर्म करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने बताया कि बेटी ने उसी दिन उन्हें घटना की जानकारी दी थी लेकिन समाज के डर से वे शिकायत करने से बच रहे थे। इसी बीच एक आरोपी ने वीडियो वायरल कर दी तो पिता ने शिकायत दर्ज कराई।