फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: किराये के कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप में किराये पर रहने वाला युवक कमरे में फंदे पर लटका मिला। मकान मालिक की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम हाउस भिजवा दिया। माना जा रहा है कि उसने आत्महत्या की है।
विज्ञापन

रामपुर के माला टाकीज का रहने वाला राजेश सैनी (26) ट्रांजिट कैंप के वार्ड नंबर दो एल ब्लाक में विश्वजीत विश्वास के मकान में छह महीने से किराये पर रहता था। वह सिडकुल की एक फैक्टरी में काम करता था। बीते मंगलवार को वह हरिद्वार से आया था और दूसरे किरायदारों को प्रसाद भी दिया था।
शुक्रवार की सुबह राजेश के कमरे से खून निकलने पर किरायेदारों ने मकान मालिक को सूचना दी थी। इस पर ट्रांजिट कैंप थाना पुलिस वहां पहुंची और बंद दरवाजे को धक्का देकर खोल दिया। कमरे में पंखे पर नायलोन की रस्सी पर राजेश लटका हुआ था। शव दो दिन पुराना होने की वजह से शरीर पर फफोले पड़ गए थे और खून रिस रहा था। पड़ोसियों ने बताया कि तीन दिन पहले मृतक ने खाटू श्याम जाने की बात कही थी। दो दिन से उसे किसी ने नहीं देखा था।
विज्ञापन

प्रथम दृष्ट्रया मामला आत्महत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी। मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। -मनोज कत्याल, एसपी सिटी
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें