फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khatima Crime News: पूर्व प्रधान ने युवती के घर में घुसकर दुष्कर्म का किया प्रयास, मां के साथ की मारपीट

Thu, 26 Oct 2023 01:44 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

खटीमा में एक पूर्व प्रधान पर युवती से दुष्कर्म (Khatima Crime News) के प्रयास और उसकी मां से मारपीट का केस दर्ज किया गया है। आरोपी पहले घर में घुसा और युवती की मां के साथ मारपीट कर दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्षेत्र के एक पूर्व प्रधान पर युवती से दुष्कर्म के प्रयास और उसकी मां से मारपीट का केस दर्ज किया (Khatima Crime News) गया है। युवती ने तहरीर देकर बताया कि 23 अक्तूबर की रात वह अपने घर के आंगन में सो रही थी। आरोपी उनके घर में घुसा और उसकी मां के साथ मारपीट कर दी। 

विज्ञापन


आरोपी ने उसकी मां का गला दबाकर मारने की कोशिश भी की। आरोप है कि युवती के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया। परिवार वालों ने बेहोशी की हालत में उसकी मां को खटीमा उप जिला अस्पताल पहुंचाया। एसएसआई अशोक कुमार ने बताया कि आरोपी हाकम सिंह पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें